जोधपुर के कीर्ति नगर में 6 सिलेंडर फटने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों मौत, 16 घायल

राजस्थान से बड़ी ख़बर सामने आई है, जोधपुर के कीर्ति नगर में एक साथ गैस के 6 सिलेंडर में फटने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जोधपुर के कीर्ति नगर में 6 सिलेंडर फटने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों मौत, 16 घायल
जोधपुर के कीर्ति नगर में 6 सिलेंडर फटने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों मौत, 16 घायल

राजस्थान से बड़ी ख़बर सामने आई है, जोधपुर के कीर्ति नगर में एक साथ गैस के 6 सिलेंडर में फटने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 16 घायलों को पास ही के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया है। बता दें कि ये घटना इतनी खतरनाक थी कि जब सिलेंडर फटा तो लोगों के परखच्चे उड़ गए।

लोगों की स्थिति बनी गंभीर

इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं इसमें से 6 लोगों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पहुंच गए हैं।

सीएम गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त किया

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना पर शोक करते हुए ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।